फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि के आसपास बढ़ेगी भव्यता, बनेगी पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण की कवायद के बीच रामलला के दर्शनार्थियों को सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर है। रामजन्मभूमि के 70 एकड़ के परिसर के विकास का खाका तैयार किया जा चुुका है। रामजन्मभूमि के आसपास के क्षेत्रों को भव्यता प्रदान करने के लिए भी सर्वे तेज हो गया है। 70 एकड़ परिसर के बाहर स्थित नजूल की भूमि को चिह्नित करने के लिए टीम तीन दिनों से सर्वे करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

नजूल की टीम द्वारा रामकोट स्थित न्यू मार्केट से रामगुलेला तक सर्वे किया गया। टीम ने यहां रह रहे लोगों व व्यापारियों से उनका नाम, पता आदि की जानकारी ली। यही नहीं रामजन्मभूमि परिसर के पश्चिम दिशा में स्थित नजूल की भूमि का सर्वे भी किया जा चुका है। कटरा स्थित नजूल की भूमि का चयन वृहद पार्किंग के लिए किया गया है। रामजन्मभूमि क्षेत्र में एक मल्टीलेवल सहित कुल पांच पार्किंग बनाए जाने की योजना है। इसी क्रम में कटरा स्थित नजूल की भूमि पर 500 वाहनों के क्षमता वाली पार्किंग बनाई जाएगी। साथ ही पुराने बस स्टॉप परिसर को भी पार्किंग के लिए चिह्नित किया जा चुका है। चर्चा यह भी है कि हनुमानगढ़ी स्थित इमली बाग के पास दुकानें भी बनाई जाएंगी। रामजन्मभूमि मंदिर जाने वाली सड़कों के चौड़ीकरण होने पर जिन व्यापारियों की दुकानें जाएंगी उन्हें यहां दुकान उपलब्ध कराई जाएगी।
नए वर्ष में रामलला के भक्तों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। नए साल के 10 दिनों में 142761 भक्तों ने रारमलला के दरबार में हाजिरी लगाई है। इसको देखते हुए रामलला के दर्शनार्थियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की भी कवायद तेज हुई है। नए वर्ष के पहले दिन ही 47 हजार से अधिक भक्तों ने रामलला का दर्शन कर रिकॉर्ड बना दिया। इसी तरह 01 जनवरी को 47621, 02 जनवरी को 23519, 03 जनवरी को 12225, 04 जनवरी को 7244, 05 जनवरी को 17186, 06 जनवरी को 6054, 07 जनवरी को 8020, 08 जनवरी को 4126, 09 जनवरी को 11519 व 10 जनवरी 5247 भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें