फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव की मांग तेज, छात्रों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग मुखर होने लगी है। मंगलवार को छात्रनेताओं ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना भी शुरू कर दिया है। देर शाम तक पुलिस एवं महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों को मनाने की कोशिश की जाती रही।
विज्ञापन

मंगलवार को छात्रों द्वारा महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया। छात्रनेता शेष नारायण पांडेय ने कहा कि महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर गंभीर नहीं है। छात्रसंघ चुनाव राजनीति की पहली सीढ़ी होती है और हमारा अधिकार भी है। ऐसे में महाविद्यालय चुनाव को लेकर अपने वादे से मुकर रहा है।
छात्रनेता अजय मिश्र ने कहा कि विगत दिनों महाविद्यालय प्रशासन ने आश्वस्त किया था कि डीएम से वार्ता के बाद चुनाव कराया जाएगा लेकिन अभी तक चुनाव को लेकर कुछ जानकारी नहीं दी गयी है। जिसके बाद हमने छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने की सूचना पर सीओ अयोध्या राजेश राय व कोतवाली प्रभारी आशुतोष मिश्र ने महाविद्यालय पहुंचकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया। धरने में छात्रनेता सात्विक पांडेय, गौरव श्रीवास्तव, इमरान हाशमी, आनंद सिंह, मोहित यादव, शशांक सिंह, निखिल यादव, मयंक सहित अन्य छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन

अभी प्रवेश प्रक्रिया अधूरी, चुनाव संभव नहीं: प्राचार्य
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नर्वदेश्वर पांडेय ने बताया कि साकेत में अभी एलएलबी में प्रवेश प्रक्रिया भी नहीं शुरू हुई है। लिंगदोह समिति के सिफारसों का छात्र उल्लंघन कर रहे हैं, उन्होंने प्रचार शुरू कर दिया है। जब अभी प्रवेश प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो पायी है तो चुनाव कैसे संभव है। कहा कि जिलाधिकारी की तरफ से चुनाव कराने का कोई लिखित आदेश भी नहीं मिला है। महाविद्यालय में आठ महीने बाद शैक्षिक सत्र शुरू हुआ है ऐसे में छात्रों की जिद से शैक्षिक सत्र भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें