बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के भदेसर खजुरहट गांव की रहने वाली एक विवाहिता अपने दो बच्चों के साथ लापता हो गई। आरोप है कि विवाहिता अपने साथ नगदी के साथ जेवर भी ले गई है। खोजबीन के बाद कोई सुराग न मिलने पर विवाहिता के पति ने बीकापुर कोतवाली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर पत्नी और बच्चों की तलाश कराए जाने की मांग की है।
मामला बीकापुर कोतवाली के भदेसर खजुरहट गांव का है। आरोप है कि गांव में किराना की दुकान चलाने वाले अशोक कुमार की पत्नी आशा रानी अपनी दो पुत्रियों के साथ 12 दिसंबर की रात करीब करीब साढ़े बजे घर में रखे करीब एक लाख रुपए के कीमती जेवर व 50 हजार रुपए नकद लेकर पिछले दरवाजे से निकल गई। पति अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर को जब वह अपनी दुकान पर थे।
ग्राहकों को सामान दे रहे थे। रात करीब साढ़ आठ बजे उसकी पत्नी अज्ञात कारणों से घर के पिछले दरवाजे से अपने दोनों बच्चों को लेकर कहीं चली गई। खोजने के बाद भी जब उसका कहीं कोई पता नहीं चला। बताया कि उनकी पत्नी आशा रानी झगड़ालू और गुस्सैल किस्म की है। जिसके पिता व भाई पंजाब पुलिस में हैं। जिससे वह आए दिन मानसिक रूप से उसे प्रताड़ित करती रहती थी।