फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऽगीता महोत्सवऽ में अवध विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगें आशीष

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। हरियाणा के कुरूक्षेत्र में आगामी 21 से 25 दिसंबर तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में अवध विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी आशीष मिश्र विश्वविद्यालय सहित अयोध्या का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड ने अवध विश्वविद्यालय को बाकायदा पत्र भेजकर आशीष मिश्र की सेवाएं लेने की अनुमति मांगी है। दीपोत्सव की सफलता के बाद अब गीता महोत्सव को भी सफल बनाने में विश्वविद्यालय अपनी भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

इसको लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रविशंकर सिंह व चीफ प्रॉक्टर अजय प्रताप सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से अवध विश्वविद्यालय ने दीपोत्सव को गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में लगातार चार बार दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाई है। उसी तरह विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में भी अयोध्या की छाप छोड़ने का काम करेगा। बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्ष 2017 से शुरू किए गए दीपोत्सव के आयोजन को सफल बनाने में अवध विश्वविद्यालय की अहम भूमिका रही है।
2017 से 2019 तक अवध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित के निर्देशन व जनसंपर्क अधिकारी आशीष मिश्र के नेतृत्व में अयोध्या ने दीपोत्सव में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया। वहीं इस वर्ष भी दीपोत्सव में वर्तमान कुलपति प्रो. रविशंकर के नेतृत्व में तीनों वर्षों के अपने ही रिकार्ड को तोड़ते हुए अवध विश्वविद्यालय ने छह लाख से अधिक दीपक जलाने का विश्व रिकार्ड कायम किया तो इसके पीछे जनसंपर्क अधिकारी के रूप में आशीष मिश्र की भूमिका अत्यंत प्रभावी रही।
विज्ञापन

इस बार गीता जयंती के अवसर पर हरियाणा के कुरूक्षेत्र में दो लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए कुरूक्षेत्र बोर्ड ने आशीष मिश्र की सेवाएं मांगी है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी आशीष मिश्र ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है, वह अपना शत प्रतिशत देने का प्रयास करेंगे ताकि अयोध्या सहित अवध विश्वविद्यालय का मान बढ़े और गीता जयंती महोत्सव भी रिकार्ड में दर्ज हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें