फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार को बढ़ावा देने को सभी ब्लाकों में लगेंगे लोन मेले

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के मद्देनजर जिले के सभी 11 ब्लॉकों में लोन मेले का आयोजन होगा। इसमें उद्योग विभाग से बैंकों को भेजी गई लोन पत्रावली के सापेक्ष ऋण प्रदान किए जाएंगे। लोन मेले की सफलता के लिए जिला प्रशासन ने प्रत्येक मेले के लिए नोडल अफसर की तैनाती की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि 17 दिसंबर को ब्लॉक सोहावल में ऋण मेले का आयोजन होगा। इसके नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी सोहावल होंगे। 19 दिसंबर को ब्लॉक मया बाजार के नोडल जिला विकास अधिकारी होंगे।
22 दिसंबर को ब्लॉक मसौधा में आयोजित लोन मेले के नोडल अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी, 24 दिसंबर को ब्लॉक पूराबाजार में आयोजित मेले के नोडल अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी, 29 दिसंबर को रुदौली में आयोजित मेले के नोडल अफसर जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, चार जनवरी को मिल्कीपुर में आयोजित मेले के नोडल अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी, सात जनवरी को अमानीगंज में लोन मेले के नोडल अधिकारी पीडी डीआरडीएए 12 जनवरी को ब्लॉक मवई में लोन मेले के नोडल अधिकारी उप श्रम आयुक्त,
विज्ञापन

15 जनवरी को ब्लॉक बीकापुर में आयोजित लोन मेले के नोडल अधिकारी उपायुक्त उद्योग, 18 जनवरी को ब्लॉक हैरिंग्टनगंज में आयोजित ऋण शिविर के नोडल अधिकारी सहायक निदेशक सेवायोजन और 21 जनवरी को ब्लॉक तारुन में आयोजित लोन मेले के नोडल अधिकारी उपायुक्त मनरेगा होंगे। बताया कि यदि निश्चित तिथि पर कोई अवकाश घोषित होता है तो अगले कार्य दिवस पर संबंधित ब्लॉक पर लोन मेले का आयोजन होगा। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि 17 दिसंबर को सोहावल में लगने वाले ऋण शिविर का उद्घाटन डीएम श्री झा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें