फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार रच रही कमेरा समाज के भविष्य को समाप्त करने की साजिश-राष्ट्रीय अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जानाबाजार। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों गरीबों मजदूरों की दवाई, पढ़ाई, रोटी रोजगार सब कुछ खत्म किया जा रहा है। यही नहीं केंद्र व प्रदेश सरकार कमेरा समाज के भविष्य को भी खत्म करने की साजिश रच रही है।
विज्ञापन

किसानों की जमीन को छीनकर पूंजी पतियों को देने में सरकार जुटी हुई है। वह अपनी पदयात्रा के दौरान जाना बाजार में व्यक्त किया। उन्होंने भारत बंद का समर्थन किया। कहा कि किसानों को अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करने के लिए आगे आना चाहिए। सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने साथियों के साथ 2000 किलोमीटर की कमेरा चेतना पद यात्रा पर निकली हुई है।
यात्रा में 13 महीने का पुत्र सिद्धार्थ को भी अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष साथ में लेकर चल रही हैं। यात्रा की शुरूआत अपने पिता व अपना दल के संस्थापक स्व. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर 17 अक्टूबर को झांसी जिले से शुरू किया। इसका समापन हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, इलाहाबाद, मिर्जापुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, सुल्तानपुर सहित 18 जनपदों से होते हुए लखनऊ में वह करेंगी।
विज्ञापन

उनके साथ अंबेडकर नगर अपना दल के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पटेल, सुरेंद्र प्रताप पटेल, वीरेंद्र कुमार पटेल, जगन्नाथ वर्मा सहित दर्जनों लोग रहे। अयोध्या में उनका स्वागत सीमा पर केलालाल खां पर अयोध्या के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार पटेल, जिला उपाध्यक्ष दयाराम पटेल, राम सागर पटेल, अजय कुमार वर्मा सहित अन्य ने फूल मालाओं से किया। जिले में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।
रात्रि विश्राम जाना बाजार में स्थित आदर्श इंटर कॉलेज पछियाना में करेंगी। अपना दल के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार पटेल ने बताया कि बुधवार की सुबह नौ बजे कमेरा चेतना पदयात्रा जाना बाजार से चरांवा, कोदैला, उमरनी पिपरी होते हुए बीकापुर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें