फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबू राजेंद्र प्रसाद के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें अधिवक्ता -जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अधिवक्ता दिवस पर अधिवक्ता यदि बाबू राजेंद्र प्रसाद के द्वारा किए गए कार्यों के अनुकरण का संकल्प लेते हैं तो न्याय प्रक्रिया समाज को न्याय दिलाने में समर्थ होगी। यह कहना है जिला जज ज्ञान प्रकाश तिवारी का।
विज्ञापन

वे गुरुवार को अधिवक्ता दिवस के अवसर पर आचार्य नरेंद्र देव सभागार में वकीलों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बाबू राजेंद्र प्रसाद के जीवन के तमाम पहलुओं को और आजादी के दौरान दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए वकीलों से आग्रह किया कि उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कैलाश नाथ जायसवाल, बलराम वर्मा, रत्नेश्वर सिंह, जनार्दन दुबे, बद्री नंद श्रीवास्तव, राज नारायण यादव, अलीम खां को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन कृपाल चंद्र खरे व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वयोवृद्ध अधिवक्ता पाटेश्वरी दत्त पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें