अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत ऑनलाइन शिक्षा से संबंधित ई-कंटेंट तैयार किए जाने संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को आईक्यूएसी के निदेशक डॉ. नरेश कुमार चौधरी ने शिक्षकों कोएमएस वर्ड एवं ओपेन आफिस के माध्यम से ई-कंटेंट के तैयार किएजाने का प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 केकारण ई-कटेंट विद्यार्थियोंके लिए आवश्यकता बन गई है। इन टूल्स का उपयोग कर छात्रों के उपयोगी ई-कंटेंट तैयार किया जा सकता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रो. केके वर्मा, प्रो. जसवंत सिंह, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. राजीव गौड़, प्रो. अनुपम श्रीवास्तव, प्रो. गंगाराम मिश्रा, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. तुहिना वर्मा, डॉ. गीतिका श्रीवास्तव, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. वंदना रंजन, डॉ. नीलम यादव एवं डॉ. सिंधू सिंह उपस्थित रहे।