फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में रक्तदान कर 13 बने महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति के संरक्षक राजेश चौबे के जन्मदिवस पर बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदान करके 13 लोग महादानी बने। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रुति गुप्ता ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रक्तदान कलयुग का सबसे बड़ा दान है। इससे एक ओर जहां जरूरतमंद की जान बचती है, वहीं रक्तदाता के शरीर मे भी प्रतिरोधन क्षमता की वृद्धि होती है। समिति के अध्यक्ष आकाश गुप्त ने कहा कि कोरोना काल मे 270 जरूरतमंदों को रक्त मुहैया कराया गया है। शिविर की अध्यक्षता हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र व संचालन वृद्धा आश्रम की काउंसलर नीलम श्रीवास्तव ने किया।
संस्था के उपाध्यक्ष प्रिंस श्रीवास्तव व महामंत्री रोहित जायसवाल ने कहा कि जरूरतमंद लोग संस्था से संपर्क करके कभी भी रक्त प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में रमेश चौबे, रबी सिंह, नितिन श्रीवास्तव, आदर्श चौबे, आजाद मिश्र, नीतेश जायसवाल, हरीश तिवारी, सूरज जायसवाल, सावन तिवारी, सूरज कुमार सहित 13 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें