फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज का सामान लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महबूबगंज। थाना गोसाईगंज के दिलासीगंज बाजार के पास दहेज का सामान लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पर सवार चार लोग घायल हो गए, घायलों को जिला चिकित्सालय चिकित्सा हेतु भेजा गया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर लगभग 11 बजे दिलासीगंज बाजार के निकट गोकुल ग्राम सभा का पुरवा ढमरपुर के पास थाना महाराजगंज बबुआ पुर निवासी राधेश्याम पुत्र रामआसरे के यहां से विवाह कर लौट रहे बारातियों का ट्रैक्टर ट्राली सड़क के किनारे बने खाई में पलट गया। जिस पर सवार अशोक पुत्र धनजू, दिलीप पुत्र अशोक, सनी निवासी ग्राम कटरिया थाना इब्राहिमपुर जनपद अंबेडकरनगर, नंदलाल पुत्र रामजतन गांव अमरोला अंबेडकरनगर घायल हो गए। ट्राली में सवार जगजीत चौहान, अमित चौहान बाल बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, एक वैवाहिक समारोह में सुबह विदाई के बाद दहेज का सामान और बारातियों को लेकर ट्रैक्टर ट्राली वापस जा रही थी। सूचना पर पहुंचे गोसाईगंज थाने सब इंस्पेक्टर लल्लन प्रसाद सिंह और कांस्टेबल उमेश यादव ने ग्रामीणों की मदद से ट्राली को सीधा कराया और फंसे आदमियों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें