फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक संख्या में मतदान मजबूत लोकतंत्र की पहचान : महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। लोकतंत्र में मतदान करना आवश्यक है, यह हमारा अधिकार ही नही अपितु हमारा देश और समाज के प्रति दायित्व भी है। अधिक से अधिक संख्या में मतदान ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान है। यह बात महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कही। वह भाजपा द्वारा 5 दिसंबर से शुरू हो रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर बुधवार को महानगर कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे ा 15 दिनों तक चलने वाले पुनरीक्षण अभियान में सभी बूथों आठ-आठ मतदाता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत कार्यकर्ता व पदाधिकारी 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे सभी व्यक्तियों से संपर्क कर उन्हें मतदाता बनायेंगे जो अभी तक मतदाता नहीं है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहा कि महानगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ता व पदाधिकारी मतदाता पुनरीक्षण कार्य में जुट जाएं। 5 दिसंबर से आरंभ होने वाला मतदाता पुनरीक्षण अभियान 15 दिन चलेगा।
प्रत्येक बूथ से 8 वोट तथा महानगर में कुल आठ हजार मतदाताओं को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। मंडल स्तर पर इसके लिए जिम्मेदारियां तय कर दी गई है। बैठक में महंत मनमोहन दास, बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, परमानंद मिश्र, शैलेंद्र कोरी, प्रतीक श्रीवास्तव, राजू सिंह, विद्याकांत द्विवेदी, स्मृता तिवारी, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें