फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज के विवेकानंद सभागार में आयोग से चयनित एवं जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में नव नियुक्त 34 एलटी शिक्षक/शिक्षिकाओं के तीन दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण का बुधवार को शुभारंभ हुआ। संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक मनोज कुमार द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

शिक्षिका प्रीति मेहरोत्रा के निर्देशन में जीजीआईसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, नव नियुक्त शिक्षिका निशा वर्मा, श्वेता श्रीवास्तव एवं शिक्षक आलोक राठौर ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने छात्र और शिक्षक जीवन के अंतर पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कई उपयोगी बातें साझा की। मौजूद डायट प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक संध्या श्रीवास्तव ने ने समय व अनुशासन के महत्व को बताया। जिला विद्यालय निरीक्षक आरबी सिंह चौहान ने भी अनेक सार्थक अनुभवों के माध्यम से जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य गोविंद राम, शिक्षक राजेश कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
द्वितीय सत्र में जीआईसी के प्रधानाचार्य गोविंदराम, एसएसएसवी के प्रधानाचार्य डॉ मणिशंकर त्रिपाठी एवं डायट की प्रवक्ता कालिंदी ने प्रशिक्षणार्थियों को निर्धारित विषयों का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें