फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के जवानों ने निकाली साईकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत सीआपीएफ जवानों ने बुधवार को शहर में रैली निकालकर लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक किया। 63 बटालियन मुख्यालय नवीन मंडी से लेकर डाभासेमर तक साइकिल रैली निकाली गयी। 63 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नवीन मंडी अयोध्या ने आर्गन रिट्राइवल बैंकिंग आर्गनाइजेशन के साथ मिलकर अंगदान का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि 63 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेट छोटेलाल ने लोगों को अंगदान करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को अंगदान कर उसका जीवन बचाना अति पुनीत कार्य है। बताया कि हमारी बटालियन ने कुछ संगठनों को इस कार्य के लिए साथ जोड़ा है जो अंगदाताओं को प्राप्तकर्ताओं के बीच के अंतर को कम करता है। बताया कि हमारी बटालियन की तरफ से साइकिल रैली के माध्यम से आम जन नागरिक के बीच यह प्रचार प्रसार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें