फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार पिकअप ने बालक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेरा बाजार। इनायत नगर थाना क्षेत्र के अलीपुर खजुरी गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप चालक ने शौच के लिए सड़क के किनारे से जा रहे 12 वर्षीय बालक को तेज टक्कर मार कर रौंदता हुआ भाग निकला। बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। थोड़ी आगे जाने पर पिकअप ड्राइवर मौके से पिकअप छोड़कर भाग निकला है। मौके पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने आधे घंटे तक सेवरा मोड़ तरौली मार्ग जाम कर दिया। बाद में पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर ने समझा-बुझाकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

इनायत नगर थाना क्षेत्र के अलीपुर खजुरी गांव निवासी झुरहू यादव का 12 वर्षीय बेटा अंकुश उर्फ लवकुश यादव सोमवार को सुबह खेत के लिए निकला था कि पीछे से सेवरा मोड़ की तरफ से तरौली बाजार की ओर से आ रही पिकअप बालक को रौंदते हुए निकल गई। पिकअप चालक गुरौली फतेह सिंह गांव अंतर्गत पाठक के पुरवा के सड़क के किनारे पिकअप छोड़कर भाग निकला। यहां ग्रामीणों ने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय सेन सिंह भारी पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
उन्होंने पिकअप को कब्जे में ले लिया तथा थाने भिजवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में मारे गए बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। घटना के बाद बालक की पिता झुरहू यादव ने पिकअप उपरोक्त एवं उसके चालक राज कपूर पुत्र राम उजागिर निवासी सेवरा मोड़ थाना इनायतनगर के विरुद्ध तहरीर दी। इसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत हो गया है। हालांकि पुलिस अभी फरार ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। प्रभारी निरीक्षक विजय सेन सिंह ने बताया कि आरोपी पिकअप चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें