फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 कोसी के बाद पंचकोसी परिक्रमा की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी की 14 कोसी परिक्रमा के बाद प्रशासन ने पंचकोसी परिक्रमा की तैयारी शुरू कर दी है। परिक्रमा पथ की साफ-सफाई के साथ दूसरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंचकोसी परिक्रमा बुधवार को शुरू होगी।
विज्ञापन

राम नगरी के प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा और परिक्रमा मेले का शुभारंभ 14 कोसी परिक्रमा के साथ हो गया है। प्रशासन ने शांति व सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं। पंचकोसी परिक्रमा पथ के लगभग 15 किमी में 40 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। परिक्रमा पथ को तीन जोन में बांटा गया है। इनमें सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
इसमें सेक्टर और सब सेक्टर बनाए गए हैं। प्रथम जोन के दो सेक्टर में 23 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इस जोन के शहरी क्षेत्र में 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। दूसरे जोन में 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इनके साथ पुलिस अफसरों की तैनाती की गई है। कहा गया है कि मजिस्ट्रेट मेला शुरू होने के पूर्व अपने तैनाती स्थलों का भ्रमण कर वस्तुस्थिति से अवगत हो लें।
विज्ञापन

प्रशासन का सबसे अधिक जोर परिक्रमा पथ की व्यवस्था के साथ सुरक्षा पर है। वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों ने परिक्रमा को लेकर बैठक करके सभी संबंधित विभागों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। पथ की मरम्मत के साथ ही फिसलन वाले स्थानों पर बालू डालने से लेकर प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के लिए कहा गया है। 14 कोसी परिक्रमा सकुशल निपटने के बाद सभी विभागों की नजर पंचकोसी परिक्रमा पर है।
जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा 24 नवंबर को शाम साढ़े चार बजे पंचकोसी परिक्रमा, घाट जोन, यातायात जोन एवं अन्य स्थल पर लगे सभी अधिकारियों एवं कार्यदायी विभागों के अधिकारियों के साथ केन्द्रीय मेला नियंत्रण कक्ष अन्तरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में आयोजित बैठक में आवश्यक ब्रीफिंग करेंगे। अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर)/मेलाधिकारी डा. वैभव शर्मा ने परिक्रमा/कार्तिक पूर्णिमा मेला में जुड़े अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर साथी पुलिस अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए समय से बैठक में प्रतिभाग करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें