फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकाल के चलते क्षत्रिय सम्मेलन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के केटी पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित क्षत्रिय सम्मेलन पर प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल के चलते रोक लगा दी। इससे विभिन्न प्रदेशों से आए क्षत्रिय प्रतिनिधियों में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश दिखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम सहसंयोजक व प्रदेश मीडिया प्रभारी पाटेश्वरी सिंह ने बताया रविवार सुबह प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम को अनुमति न मिलने की बात पता चली। इसके बाद कार्यक्रम आयोजक व संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ एचबी सिंह ने क्षत्रिय सम्मेलन को स्थगित करने का ऐलान किया। इस दौरान दूरदराज क्षेत्रों से आये मेहमानों को भोजन आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराकर वापस रवाना किया गया।
इस मौके पर बलिया से विधायक सुरेंद्र सिंह, इसौली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह मंत्री डॉ. कृपाशंकर सिंह सहित जिले की तारुन ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख विजय प्रताप सिंह पप्पू, मया ब्लॉक के प्रमुख भूपेंद्र सिंह बबलू, भाजपा नेता अभय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद हरवंश सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी से बार-बार बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। कहा कि उनके इस गैरजिम्मेदाराना रवैये की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जाएगी।
विज्ञापन

संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने कहा हिंदूवादी सरकार में हिंदूवादी जनप्रतिनिधियों के रहते हुए प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में क्षत्रियों के सम्मेलन पर रोक देशभर के संपूर्ण क्षत्रिय समाज का अपमान है। कार्यक्रम आयोजक डॉ. एचबी सिंह ने बाहर से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया व जल्द ही एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन कर उसमें आमंत्रित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें