फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कीमत पर हो कोविड प्रोटोकाल का पालन : कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। चौदहकोसी परिक्रमा शुरू होने से पूर्व रविवार की शाम अयोध्या नयाघाट स्थित मेला कंट्रोल रूम में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान बाहर आने वाले श्रद्धालुओं को रोकने व कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद मंडलायुक्त डॉ. एमपी अग्रवाल ने निर्देश देते हुए कहा कि परिक्रमा मेले में बिना मास्क लगाए श्रद्धालुओं को भाग न लेने दिया जाए। साथ ही मेले में लगी दुकानों व सामाजिक संगठनों के निशुल्क शिविर में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाए। आईजी डॉ. संजीव सिंह ने निर्देश दिया कि मेले में तैनात सुरक्षाकर्मी लापरवाही न बरते, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें