फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत बिल बनाने पर मीटर रीडरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भेलसर। गलत बिल बनाकर अपनी जेब गर्म करने वाले मीटर रीडरों पर पावर कॉर्पोरेशन ने शिकंजा कसा है। गलत बिल बनाने की पुष्टि होने पर जेई ने दो मीटर रीडरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गुरुवार को जेई ग्रामीण विकास आर्या ने रुदौली कोतवाली में दो मीटर रीडरों के खिलाफ दी।
तहरीर में लिखा है कि रुदौली विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत ग्रामीण उपभोक्ताओं की विद्युत बिल निर्गत करने के लिए में कार्वी डाटा सर्विस द्वारा क्षेत्र के ग्राम लखनीपुर निवासी दयाराम व हरीश यादव रुदौली नगर के मोहल्ला पूरेमियां निवासी को विद्युत बिल मीटर आधारित उपभोक्ताओं को पहुंचाने के लिए तैनाती की गई है।
क्षेत्र के ग्राम सोहसा के उपभोक्ता के संयोजन खाता संख्या 732005236021 का विद्युत बिल मीटर रीडर दयाराम द्वारा मौके पर न जाकर घर बैठे 54 यूनिट रीडिंग का बिल बना दिया गया। जबकि उपभोक्ता परिसर में स्थापित मीटर की रीडिंग 2647 यूनिट थी। जिससे विद्युत विभाग को 16037 रुपये की राजस्व हानि हुई है। इसी प्रकार ग्राम करीमपुर निवासी श्रीमती सावित्री का संयोजन खाता संख्या 731700446802 का विद्युत बिल 1340 को हरीश यादव द्वारा आरडीएफ किया गया है।
विज्ञापन

जबकि उपभोक्ता के मीटर की रीडिंग 3450 यूनिट है। मीटर रीडरों द्वारा गलत रीडिंग भरने के कारण आर डी एफ बिल बन जा रहा है। जिसकी वजह से जहां एक ओर उपभोक्ता द्वारा आर डी एफ का बिल जमा नहीं किया जाता। वहीं दूसरी ओर विभाग की छवि भी धूमिल होती है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी कृष्णकांत यादव ने बताया कि जेई की तहरीर पर दो मीटर रीडरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें