फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की बढ़े जांच, डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में हो सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जिले मे डेंगू के बढ़ते मरीजों व कोविड-19 की सेकंड वेब के खतरे के मद्देनजर सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह, राजर्षि दशरथ राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय दर्शन नगर के प्रिंसिपल डॉ. विजय कुमार, जिला चिकित्सालयों के सीएमएस सहित कोविड-19 व डेंगू से संबंधित चिकित्सकों के साथ बैठक की। कहा कि कोरोना सेकेंड वेब को देखते हुए जांचें बढ़ाई जाए साथ ही डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में हो साफ-सफाई व एंटी लार्वा का छिड़काव करें। डेंगू के मरीज बढ़ने पर डीएम ने नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीएम ने कोरोना जांच की सैंपलिंग बढ़ाने और सही रणनीति बनाकर कोविड-19 के लक्षण वाले सभी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से कोरोना जाँच सुनिश्चित करने के साथ-साथ एंटीजन एवं आरटी-पीसीआर जांच के लिए सैंपलिंग के निर्धारित लक्ष्य को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिया। रैपिड रिस्पांस टीमें घर पर उपचार ले रहे अपने-अपने मरीजों से हमेशा संपर्क में रहें। रोजाना उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करें। किसी भी मरीज की स्थिति खराब होने पर तत्काल उसे हॉस्पिटल में शिफ्ट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने एमओआईसी को ऐसा करने का निर्देश दिया।
सभी चिकित्सालयों में अनिवार्य रूप से कोविड हेल्प डेस्क संचालित रखने तथा कोविड-19 से बचाव संबंधी सभी दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। विकास भवन में संचालित कोविड-19 कंट्रोल रूम में तैनात सभी प्रभारियों को अपने अपने जिम्मेदारियों का सम्यक रूप से निर्वहन करने के लिए कहा।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने जनपद में डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या पर असंतोष जताया। इसकी रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिया। कहा कि ऐसे क्षेत्र जहां पर डेंगू के मरीजों की संख्या अधिक है वहां पर टीम बनाकर क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर कमियों का जायजा लिया जाए। जिसके कारण से वहां पर मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने टीम एवं रोस्टर बनाकर डेंगू से बचाव के दृष्टिगत सभी क्षेत्रों में साफ सफाई सुनिश्चित करने, एंटी लार्वा का छिड़काव करने तथा फॉगिंग कराने के निर्देश दिया। कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है। देश के कई राज्यों में कोविड-19 की सेकंड वेब देखने को मिल रही है। संक्रमण से बचाव संबंधी सभी दिशा निर्देशों का सभी लोग पालन करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें