फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता व परिजनों से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में दो महिला सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। थाना महाराजगंज स्थित एक गांव की दलित नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पीड़िता व उसके परिवारीजनों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में दो महिला आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ राजपत्रित अधिकारी को जांच भी सौंपी गई है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म में वांछित दोनों आरोपियों को घटना के महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में कुछ लोगों ने महाराजगंज थाने में तैनात दो महिला आरक्षियों पर पीड़िता व उसके परिवारीजनों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया था।
बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराकर 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज कराया गया है, इसमें पीड़िता ने अपने साथ अभद्र व्यवहार की बात नहीं बताई है।
विज्ञापन

बताया कि पीड़िता के परिवारीजन व कुछ संगठनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर महिला आरक्षी नीतू व शशि को लाइन हाजिर कर उनके खिलाफ राजपत्रित अधिकारी को जांच सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें