फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से कीमती सामान जलकर राख, मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमतनगर। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्मा कोड़री के कर्मा गांव में शनिवार सुबह अचानक लगी आग से पांच कुंतल पिपरमेंट का तेल, फ्रिज, कूलर, पंखा, अनाज सहित कीमती सामान जलकर राख हो गया और कमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड दस्ते ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

गांव निवासी कृष्ण गोपाल वर्मा के पक्के मकान के दूसरी मंजिल पर शनिवार दीपावली की सुबह करीब दस बजे अचानक आग लग गयी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बेकाबू होती जा रही थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। तब तक कमरे में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
पीड़ित कृष्ण गोपाल वर्मा ने बताया कि अग्निकांड से कमरे में रखा पांच कुंतल पिपरेंट का तेल, फ्रिज, कूलर, पंखा, चावल, गेहूं व अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। कमरे का फर्श, दीवार व छत क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्राम प्रधान फतेह मोहम्मद ने बताया कि हल्का लेखपाल रमेश सिंह को आग लगने की सूचना दे दिया गया है। हल्का लेखपाल रमेश सिंह ने बताया कि शीघ्र ही पहुंचकर नुकसान का ब्योरा तैयार कर तहसील प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें