फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली अंतर्गत तीन तेंदुआ माफी स्थित कांशीराम शहरी आवास योजना की कॉलोनी के ग्राउंड फ्लोर पर एक बंद कमरे में रविवार देर शाम 45 वर्षीय व्यक्ति का चारपाई पर संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

बगल में ऊपरी मंजिल के कमरे में रहे एक व्यक्ति ने बदबू महसूस करने पर खिड़की के रास्ते अंदर झांक कर देखा तो शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे व दरवाजे को तोड़ा गया। अपराध शाखा की फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
कोतवाल ने बताया कि शव करीब तीन दिन पुराना लग रहा है, जिस में सड़न पैदा हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक की पहचान भुल्लर विश्वकर्मा पुत्र राम मनोरथ विश्वकर्मा निवासी कादीपुर, कोतवाली बीकापुर के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दी गई है। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें