चौरे बाजार। दीपावली व धनतेरस पर बाबा साहब सरकार पौराणिक स्थल पर 21 हजार दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा परोमा के तहत विख्यात बाबा साहब सरकार की कुटी पर दीपावली और धनतेरस पर दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
कुटी के संरक्षक वीरभान सिंह, प्रधानाचार्य नंदकिशोर सिंह, चौरे बाजार मंडल अध्यक्ष भाजपा मनीष सिंह, रामलीला समिति अध्यक्ष रामकिशोर कनौजिया, ग्राम प्रधान परोमा डा. बुद्धा श्रीवास्तव के नेतृत्व में 21000 दीप जलाए गए। साथ ही कीर्तन भजन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।