फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर मिली एक्सपायर्ड दवाएं, भरे गए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
भेलसर। औषधि निरीक्षक ने बुधवार को रुदौली में स्थित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी किया तो कारोबारियों में हड़कंप उठ गया। छापेमारी के दौरान एक मेडिकल स्टोर से एक्सपायर्ड दवाएं भी पाई गई। साथ ही संदिग्ध मिलने पर तीन दवाओं का नमूना लेते हुए दुकान को बंद कराया गया।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक पीसी रस्तोगी ने आईजीआरएस पर प्राप्त हुई शिकायत की जांच के लिए रुदौली के मोहल्ला मलिकजादा में स्थित एसके मेडिकल स्टोर पर छापेमारी किया। छापा मारने की भनक लगने पर मेडिकल स्टोर के संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकांश मेडिकल स्टोर के शटर गिरते चले गए। औषधि निरीक्षक पीसी रस्तोगी ने बताया कि आईजीआरएस के माध्यम से रुदौली नगर के दो मेडिकल स्टोरों की शिकायत मिलने पर बुधवार की दोपहर को टीम के साथ एसके मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई।
इस दौरान कई अनियमितताएं मिलीं। साथ ही एक्सपायर्ड दवाएं भी बरामद हुई। दुकान से संदिग्ध मिली तीन दवाओं के नमूने लिए गए। जबकि दूसरी दुकान बंद पाई गई। बताया कि जांच रिपोर्ट डीएलए को भेजी जाएगी। वहीं, जब तक औषधि निरीक्षक की टीम रुदौली नगर में मौजूद रही, मेडिकल स्टोर बंद रहने से लोग दवाओं के लिए भटकते रहे। इस कार्यवाई से नगर के अधिकांश मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें