फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर प्लान 2031 को लेकर बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी के मास्टर प्लान 2031 का कार्य फाइनल स्टेज में पहुंच गया है। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को समस्त विकास संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है। बैठक में समस्त विभाग अपने-अपने विभागों में होने वाले विकास कार्यों की डिटेल टाउन प्लानिंग विभाग को देंगे। इसके बाद टाउन प्लानिंग विभाग ड्रॉइंग का कार्य शुरू करेगा।
विज्ञापन

रामनगरी नगरी का अमृत योजना के तहत मास्टर प्लान 2031 बना रहा है। इसके लिए जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम के बाद ग्राउंड लेवल पर भी सर्वे का कार्य हो चुका है। निर्धारित कंपनी एस्टेलाइट 1600 शीटों का अलग-अलग सर्वे कर चुकी है। इस सर्वे शीट को एनआईसी हैदराबाद भेजा जा चुका है। ये शीट वहां से एक शीट में संयुक्त होकर जल्द वापस आनी है। वहीं दूसरी ओर टाउन प्लानिंग विभाग व अयोध्या विकास प्राधिकरण ने अयोध्या के समस्त विकास कार्यों को सम्मिलित करने के लिए समस्त पर्यटन व विकास संबंधित कार्यों को सम्मिलित करने के लिए गुरुवार को बैठक बुलाई है।
बैठक में समस्त विभागों से विकास संबंधित कार्यों की डिटेल ली जाएगी। अयोध्या विकास प्राधिकरण के वीसी विशाल सिंह ने बताया है कि गुरुवार को मास्टर प्लान 2031 के लिए समस्त विभागों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में मास्टर प्लान की प्रगति समीक्षा, सभी विकास कार्यों को सम्मिलत करने के लिए विभागों से डिटेल मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें