फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया आपसी संवाद का प्रबल माध्यम: अजीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भाजपा अयोध्या मंडल के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पांच सत्रों में कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रथम सत्र में सोशल मीडिया का उपयोग विषय पर बोलते हुए भाजपा नेता अजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान में आपस में संवाद स्थापित करने का सबसे प्रबल माध्यम सोशल मीडिया है। हम अपने विचारों को प्रसार प्रदान कर सकते है। बूथ से लेकर मंडल स्तर तक पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का ग्रुप बने। जिसमें सभी एक्टिव रहे।
विज्ञापन

भाजपा सरकार की उपलब्धियां/राज्य की राजनीतिक पृष्ठभूमि एवं भाजपा की भूमिका विषय पर द्वितीय सत्र में बोलते हुए पुष्कर मिश्रा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया गया है। तीसरे सत्र में भाजपा एवं हमारा दायित्व विषय पर बोलते हुए अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन में रहते हुए समाजिक कार्यो में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता है।
चतुर्थ सत्र में हमारी कार्यपद्धति विषय पर बोलते हुए सिद्धार्थ अवस्थी ने कहा कि भाजपा में सभी निर्णय सामूहिक रुप से लिये जाते है। पंचम सत्र में भाजपा का इतिहास एवं विकास पर बोलते हुए अवधेश द्विवेदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम की बदौलत भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि गरीबों के चहरे पर खुशी का भाव लाना हमारी प्राथमिकता है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि सम्पर्क, संवाद व प्रवास के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता सदा जनता के बीच रहते है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य व संचालन विनोद श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, अरविंद सिंह, रामकुमार सिंह राजू, परमानंद मिश्रा, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, प्रतीक श्रीवास्तव, प्रमोद साहू, डॉ. अंशुमान मित्रा, रंजना सागर, अनीता सिंह, सुनील सेठ, लक्ष्मण वर्मा, रमेश त्रिपाठी, निशा पांडेय, कमलाकांत सुंदरम, अभिनव मिश्रा, रवि शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें