फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा की नोटिस के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि में पहले विद्यार्थियों को प्रमोट किये जाने और अब परीक्षा का नोटिस दिए जाने को पर छात्रों का आक्रोश सोमवार को छलक पड़ा। 50 की संख्या में छात्रों ने विवि पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। विवि प्रशासन के जवाबों से असंतुष्ट विद्यार्थियों ने देर शाम तक प्रदर्शन करते रहे लेकिन विवि प्रशासन दृष्टिहीन बना रहा।
विज्ञापन

अवध विवि प्रशासन ने 4 अगस्त को जूम एप के जरिये प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट कर दिया था। साथ ही विद्यार्थियों को अगले वर्ष में एडमिशन लेने के निर्देश दे दिए थे लेकिन अभी चार दिन पूर्व विवि में परीक्षा कराये जाने का नोटिस जारी कर दिया है। इससे विद्यार्थियों को आक्रोश है। सोमवार की सुबह 50 से अधिक की संख्या में छात्रों का एक दल विवि पहुंचा, इसमें छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर विवि प्रशासन से के सामने अपनी बात रखने की मांग की।
जब विवि प्रशासन ने बात न मानी तो छात्र विवि गेट पर बैठ कर धरना देने लगे। इसके बाद 5 छात्रों के एक समूह को चीफ प्रॉक्टर से बात करने की इजाजत मिली लेकिन छात्र चीफ प्रॉक्टर की बात से सहमत न हुए और गेट पर आकर पुन: धरना देने लगे। छात्रों का आरोप है कि जबरन विवि के प्रोफेसर से धमकी दिला कर धरना खत्म करवाया जा रहा है जबकि छात्र हिट के मामलों को ध्यान में नहीं रखा जा रहा है। धरने में मुख्य रूप से आभास यादव, मीनाक्षी उपाध्याय, सुशील पाठक, सुनील कुमार, रूपेश, स्नेहीपाल प्रजापति, सुधांशु कुमार, विकास समेत बीटेक व बीएड के विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें