फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की बेटी ने फहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। फैजाबाद के एक व्यापारी की बेटी ऐमन खान नीट परीक्षा में अपना परचम लहराया। इस परीक्षा में उसे ऑल इंडिया में 3713वीं रैंक मिली है। उसने 520 में से 651 अंक हासिल किए है। ऐमन की सफलता से परिवारीजन समेत शुभचिंतकों में खासे गदगद हैं। उसने इसका श्रेय परिवारीजनों को दिया, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देकर एक बेटी को आगे बढ़ाने का काम किया। अब उसका डॉक्टर बनने का सपना पूरा होगा।
विज्ञापन

फैजाबाद के पुरानी सब्जी मंडी की रहने वाली ऐमन खान के पिता मेराज अहमद खान की सुभाष नगर में किसान पाइप की दुकान है। जबकि उनके बाबा स्व. सरफराज अहमद नगर पालिका परिषद फैजाबाद में प्रधान लिपिक थे। नीट क्वालीफाई करने वाली ऐमन खान कहती हैं कि उनके बाबा हमेशा बच्चों को अच्छी को तालीम देने की बात किया करते थे।
उन्होंने कभी भी बेटा-बेटी में फर्क नहीं समझा। सदैव दोनों को बराबरी का हक देकर उन्हें आगे बढ़ाने की नसीहत देते रहे। वो कहा करते थे कि उनकी पोती डॉक्टर बने, जबकि पोता इंजीनियर। सलाह पर उनके पिता मेराज अहमद खान ने अमल किया। प्राथमिक से माध्यमिक स्तर की शिक्षा ग्रहण करने के बाद ऐमन खान ने अलीगढ़ चली गई, वहां पर उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की।
विज्ञापन

बाद में नीट परीक्षा की तैयारी में जुट गई। शुक्रवार को आए नीट परीक्षा के नतीजे में ऐमन खान को आल इंडिया में 3713 वीं रैंक हासिल किया। उसने 720 में से 651 अंक हासिल कर नाम रोशन किया। ऐमन खान कहती हैं कि वो रोजाना मेहनत और लगन से पढ़ाई करती थी। उन्होंने माता-पिता के सपनों को लक्ष्य बनाकर अपनी पढ़ाई की। परिवारीजनों ने भी हमेशा उसका पढ़ाई में पूरा सहयोग किया। वह कहती हैं कि पढ़ाई के साथ ही वो अपनी मां का घरेलू कामों में हाथ भी बंटाती थी।
अलीजा का नीट में चयन
अयोध्या के कश्मीरी मोहल्ला की रहने वाली अलीजा हसन ने नीट में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। इनकी ऑल इंडिया रैंक 6700 है। अलीजा के पिता सैयद शकील अहमद दीवानी न्यायालय में पेशकार हैं। अलीजा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें