अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रविशंकर सिंह ने स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाये जाने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को कौटिल्य सभागार में समस्त विभागाध्यक्षों एवं समन्वयकों के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों को और अधिक उपयोगी बनाने एवं छात्रों के हित में आवश्यक कदम उठाने के लिए व कार्ययोजना बनाने के लिए सभी को निर्देश प्रदान किया।
बैठक में समस्त विभागाध्यक्षों एवं समन्वयकों के बीच गहन विमर्श कर छात्र संख्या बढ़ाने एवं प्रचार प्रसार के लिए के विभिन्न पक्षों पर चर्चा की। इसके साथ ही पाठ्यक्रमों की आय किस प्रकार बढ़ाई जाये, इस पर भी कुलपति ने चर्चा की। कुलपति प्रो. रविशंकर ने परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर उसके संचालन से जुड़े गतिरोधों को खत्म कर और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया।
बैठक में वित्त अधिकारी धनंजय सिंह, कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, सहायक कुलसचिव डॉ. रीमा श्रीवास्तव, मोहम्मद शाहिल, प्रो. अशोक शुक्ल, प्रो.जसवंत सिंह, प्रो.केके वर्मा, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. राजीव गौण, प्रो. आरके सिंह, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. फारूख जमाल, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, डॉ. अशोक राय, प्रो. रमापति मिश्र, डॉ. प्रदीप खरे, प्रभारी लेखा संजय कुमार सिंह, प्रोग्रामर रवि मालवीय उपस्थित रहे।