अयोध्या। डीएलएड छात्रों पर 12 अक्टूबर को पुलिस के लाठी चार्ज के विरोध में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला की अगुवाई में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की जांच कर, लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारी पर कार्रवाई करने एवं छात्रों की जायज मांगों को तत्काल पूरी करने की मांग की है। कहा कि प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास पर अपनी बातें कहने पहुंचे छात्रों पर लाठियां बरसाकर इस सरकार ने अपना युवा और छात्र विरोधी चेहरा स्वयं ही सामने ला दिया है।
बताया की लाठीचार्ज के बाद छात्रों को गिरफ्तार करके इको गार्डन में लाया गया।
जहां छात्र आज चौथे दिन भी लगातार अपनी मांगों के लिए धरने पर बैठे हैं और इस संवेदनहीन सरकार के शासन का कोई भी प्रतिनिधि उन छात्रों की हाल खबर तक लेने नहीं पहुंचा। इसका हिसाब छात्र सरकार से जरूर लेंगे।
ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव चंद्रिका चौहान, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव आरिफ आब्दी, विधानसभा अध्यक्ष मो. बिलाल अंसारी, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, सावन शर्मा, संदीप यादव, सोनू चौधरी, गिरीश तिवारी, शिवा यादव, पवन, शोभित शुक्ला आदि शामिल रहे।