फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय में मनाया गया ग्लोबल हैंडवाशिंग डे

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय ने ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने सर्वप्रथम कोहनी द्वारा नल एवं पैर द्वारा संचालित साबुन से हाथ धोकर प्रदर्शन किया एवं समस्त अधिकारियों शिक्षकों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि दिन में कई बार हाथ धोएं, मास्क पहने एवं आवश्यक दूरी बनाकर अपने कार्यों को संपादित करें।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि हमारे हाथों में ना जाने कितनी अनदेखी गंदगी छिपी होती है जो किसी भी वस्तु को छूने ,उसको उपयोग करने और कई तरह के रोजमर्रा के कामों के कारण होती है। यह गंदगी बगैर हाथ धोए कुछ भी खाने पीने से आपके शरीर में पहुंच जाती है और कई बीमारियों की जन्म देती है। अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश को निर्देशित किया कि नल एवं अन्य व्यवस्था विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालय एवं निदेशालय में भी कराया जाए।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि साबुन के साथ हाथ धोने का प्रदर्शन, लोगों के समूह में मास्क के प्रयोग के साथ साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने का डेमो प्रस्तुत किया गया। साबुन से हाथ धोने के 6 चरणों को बताया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन, डॉॅ. आर के जोशी, निदेशक छात्र कल्याण, अधिष्ठाता, डॉ. डी नियोगी, इंजीनियर ओम प्रकाश, डॉ कुलसुम आबदी, डॉ. नमिता जोशी, कुलपति के सचिव डॉ. जसवंत सिंह एवं डॉ. सुशील सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें