अयोध्या। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई मुहिम के तहत अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह 10 अक्तूबर को परिसर के संत कबीर सभागार में सुबह साढ़े दस बजे शिक्षकों एवं पूर्वाह्न 11 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल भवन में कर्मचारियों को कोविड-19 की शपथ दिलाएंगे।
कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि देश में कोविड-19 का संक्रमण मौसम परिवर्तित होने के कारण तेजी से फैल रहा है। इससे सतर्क रहने की जरूरत है और लोगों को जागरूक भी करना होगा। प्रधानमंत्री ने कोविड-19 जन आंदोलन की शुरुआत की है। इस आंदोलन के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करना, बार-बार हाथ धोने से जागरूक किया जायेगा।
कुलपति ने बताया कि कोराना से भयभीत होने की जरूरत नहीं है बल्कि हम सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जबतक देश में दवा और वैक्सीन नहीं आ जाती, तबतक सावधानी ही सुरक्षा कवच है। इस मुहिम में शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाने के उपरांत उनके द्वारा छात्रों एवं परिवारों को जागरूक किया जायेगा।