फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा पर होने वाली फिल्मी रामलीला की तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दशहरा पर्व पर 17 से 25 अक्तूबर तक होने वाली फिल्मी कलाकारों की रामलीला को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला के मैदान में होने वाली रामलीला को लेकर भूमि पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन

भूमि पूजन कार्यक्रम में बॉलीबुड अभिनेता बिंदुदारा सिंह सहित भाजपा नेता रामलीला के संरक्षक प्रवेश साहिब सिंह, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता सहिता अन्य भाजपा नेता मौजूद रहेगें। इससे पूर्व सोमवार को नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने रामलीला की तैयारियों का जायजा लिया।
नगर विधायक ने रामलीला की तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद कहा कि अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। अब अयोध्या विश्व भर के लिए आस्था एवं आकर्षण का केंद्र बनेगी। यह पहला अवसर है जब अयोध्या में भव्य रामलीला का मंचन होने रहा है।
विज्ञापन

पहली बार बॉलीबुड के नामी कलाकार राम के आदर्शों एवं उनके चरित्र का मंचन करते नजर आएंगें। हमें उम्मीद है कि यह विश्व की सबसे सुंदर रामलीला होगी। उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन को भव्यता प्रदान करने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
रामलीला के संयोजक सुभाष मलिक ने बताया कि भूमिपूजन मंगलवार को पूर्वाहन 11.30 बजे होगा। बताया कि हमारी रामलीला 17 से 25 अक्तूबर तक शाम 7 बजे से 10 बजे तक सिर्फ सैटलाइट चैनल्स, यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर ही दिखाया जाएगा और रामलीला समाप्त होने के बाद रिकॉर्ड करके 14 भाषाओं में कन्वर्ट करके यूट्यूब पर दिखाया जाएगा। रामलीला में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें