अयोध्या। जिला शूटिंग बाल संघ के चुनाव में सूर्य प्रताप सिंह अध्यक्ष व परमेंद्र सिंह महासचिव निर्विरोध निर्वाचित हुए। उत्तर प्रदेश शूटिंग बाल संघ के पर्यवेक्षक की मौजूदगी में दोनों ही पदाधिकारी आम सहमति के आधार पर चुने गए।
इनके अलावा संरक्षक रूही पाल, चंद्र शेखर, धर्मेंद्र सिंह को बनाया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद इरफान, उपाध्यक्ष सीपी सिंह, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह, रमेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज यादव, कानूनी सलाहकार सुशील पांडेय बनाए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ सिंह, मनीष सिंह, दीपक शर्मा, शुभेंद्र सिंह, उमेश गुप्ता, देवेंद्र सिंह, सचिन यादव, यशेंद्र सिंह, राजेश्वर सिंह, अमित मिश्र चुने गए हैं।
मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुए चुनाव में उत्तर प्रदेश शूटिंग बाल संघ के पर्यवेक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि जिला संघ की नई कार्यकारिणी खेल को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाएगी। उर्मिला कॉलेज व टेक्नोलॉजी के निदेशक व संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उर्मिला सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में शूटिंग बाल संघ का जो खिलाड़ी स्तर की प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा, उसे प्रति तिमाही दो हजार रुपये खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी।
संघ के जिला महासचिव, मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक परमेंद्र सिंह ने बताया कि दिसंबर में बालक व बालिका वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जबकि जनवरी माह में राज्य चैंपियनशिप आयोजित किए जाने की योजना है।