मसौधा। हाथरस गैंगरेप को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी उबाल है। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में भरतकुंड इलाके के नंदीग्राम, खरहरा, भरतकुंड जिवपुर समेत आसपास के 200 से अधिक ग्रामीणों ने सोमवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला।
पूर्व प्रधान की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने गैंगरेप पीड़िता मनीषा को न्याय दिलाने तथा आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग कर हाथों में तख्ती लिए कैंडल मार्च व जुलुस निकाला। पुलिस चौकी भदरसा क्षेत्र से निकला कैंडल मार्च देर शाम भरतकुंड पहुंचा।
जुलूस व कैंडल मार्च की अगुवाई कर रहे नंदीग्राम के पूर्व प्रधान अरविंद कुमार के साथ जुलूस में चल रहे लोगों के हाथों मे जो तख्तियां थीं, उसमें बलात्कारियों पर कोई दया नहीं, बहन मनीषा को न्याय दो। मनीषा के हत्यारों को फांसी दो, जैसी मांग के स्लोगन लिखे थे।
एक किलोमीटर की दूरी तय कर कैंडल मार्च अयोध्या प्रयागराज पर हाईवे स्थित वारलेस तिराहे भरत कुंड पहुंचा, हालांकि देर शाम मौके पर पहुंची पूराकलंदर पुलिस भरतकुंड तिराहे पर कैंडल मार्च को रोकना चाहा। जिस पर भदरसा के चौकी इंचार्ज राम नरेश वर्मा, दरोगा सुरेश कुमार गुप्ता, सिपाही वीरेंद्र कुमार यादव विक्रम सिंह राहुल तेवतिया भीम पासवान अंकित कुमार शिवानंद पुलिसकर्मी से तीखी नोंकझोंक हुई।
कार्यक्रम में निषाद पार्टी के लक्ष्मण निषाद, रविंद्र कुमार कोरी, अशोक कुमार, सर्वादीन निषाद, राजेंद्र निषाद,शत्रुघ्न भगत, धर्मराज, संदीप, पवन, विलास कुमार गौतम, रवि कुमार, शैलेंद्र कुमार निषाद, पंकज वर्मा, अशोक गौड़, दिनेश कुमार, डीके पंकज, चंद्रिका,सालिक राम,अजय, महेश, जगदंबा, श्यामलाल रामबचन सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।