फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनराशि मिली, सात सड़कों के निर्माण में आएगी तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना में जिले की निर्माणाधीन सात सड़कों के निर्माण में रफ्तार दिखेगी। धनराशि की कमी से इनका निर्माण कार्य ठहर सा गया था। लेकिन अब शासन ने चालू बजट साल यानी वर्ष 2020-21 में 134.61 लाख रुपये बजट अवमुक्त कर दिया। इससे एक बार फिर से निर्माणाधीन सड़कों का कार्य तेजी से किया जाएगा।
विज्ञापन

गांवों में सड़कों का जाल बिछाने के लिए सरकार ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना चालू कर रखी है। अयोध्या जिले की ग्राम पंचायतों में सड़कों का जाल बिछाने को इस योजना में सड़कों का चयन किया गया था।
इनमें उसरू अमौना संपर्क, कुर्मी का पुरवा संपर्क मार्ग, तिवारी का पुरवा संपर्क मार्ग, दत्तेपुरवा संपर्क मार्ग, तिवारी का पुरवा( रामपुर पुवारी) संपर्क मार्ग, केवटहिया संपर्क मार्ग, धुनधुनवा संपर्क मार्ग आदि शामिल हैं। चयनित सभी संपर्क मार्गों के लिए मार्च 2020 में पौने दो करोड़ बजट मंजूर किया गया था।
विज्ञापन

स्वीकृत बजट के सापेक्ष अवमुक्त करीब 50 लाख बजट से चयनित गांवों में संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू किया। पर बजट की कमी से निर्माणाधीन सड़कों का निर्माण कार्य सुस्त हो गया था, हालांकि शासन ने निर्माणाधीन सड़क मद में अगली किश्त की डिमांड की गई थी, लेकिन कोरोना संकटकाल के चलते पैसा अवमुक्त नहीं हो पाया था। इससे निर्माणाधीन सड़क निर्माण अवरुद्ध हो गए थे।
लेकिन अब शासन ने चालू वित्तीय वर्ष में बजट आवंटित कर दी। इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव राजेश कुमार पांडेय ने बाकायदा लोक निर्माण विभाग को पत्र भी कर दिया है। अयोध्या जिले को भी निर्माणाधीन सड़क मद करीब 134.61 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई। बजट रिलीज होने के बाद अब यहां की निर्माणाधीन अवरुद्ध सड़कों के निर्माण कार्य तेज होगा। यही नहीं संपर्क मार्ग बनने से ग्रामीण जनता का आवागमन भी सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें