अयोध्या। समाजवादी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय ने कृष्णापुर स्थित अपने आवास पर काफी संख्या में अन्य दलों से आए युवाओं को सपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान युवाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से लोग बेहद खफा हैं और एक स्वच्छ, कामकाजी और जनप्रिय सरकार की स्थापना करना चाहते हैं। सपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश ने जो ऊंचाइयां हासिल की हैं, जनता एक बार फिर उन्हीं ऊंचाइयों को देखना चाहती है।
प्रदेश में कानून व्यवस्था इस कदर खराब हो चुकी है कि लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। प्रदेश में कानून राज के बजाय जंगलराज चल रहा है। कहा कि हाथरस में हुई घटना में सपा बेटी को न्याय दिलाने के लिए तत्पर है। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि पूर्व मंत्री के आवास पर सैकड़ों की तादाद में लोगों ने समाजवादी पार्टी का झंडा थामा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष शिव बरन यादव पप्पू, युवा नेता पंकज पांडेय, गोपीनाथ वर्मा, हरीराम वर्मा, शैलेंद्र तिवारी डब्बू आदि मौजूद रहे।