फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीकर्मियों ने किया तीन घंटे का कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रौजागांव। बिजली कंपनी के निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2020 के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने प्रदेश संगठन के आह्वान पर बुधवार को तीन घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति शाखा रुदौली के बैनर तले अधिशासी अभियंता कार्यालय पर विद्युत वितरण उप खंड रुदौली के अधिकारियों व कर्मचारियों ने धरना दिया। सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में सभी विद्युत कर्मियों ने दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कार्य बहिष्कार किया।
धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे अवर अभियंता ग्रामीण विकास आर्या ने कहा कि निजीकरण का हम सभी विरोध करते हैं। यह विद्युत विभाग के कर्मचारियों के किये अहितकर है। कार्य बहिष्कार में अवर अभियंता अखिलेश रावत, कार्यालय अधीक्षक राम कुमार, कुमारी लक्ष्मी, इरशाद अली, कमलेश कुमार, नितिन कुमार, राजन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें