फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ भीमराव क्रीड़ा संकुल के निर्माण में अफसरों को मिली कई खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कमिश्नर एमपी अग्रवाल, डीएम अनुज कुमार झा, सीडीओ प्रथमेश कुमार ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्र के साथ डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव क्रीड़ा संकुल का निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण में कई खामियां मिली। तरणताल में नहर के पानी का सीपेज की जांच के साथ क्रिकेट स्टेडियम को तकनीकि टीम से निरीक्षण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान 18 फीट गहरे तरणताल में निचली सतह के साथ बगल से नहर के पानी के सीपेज की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता को पानी खाली करवाकर जांच का निर्देश दिया। एक माह में कमी को दूर कराने का निर्देश दिया। तरणताल में चढ़ने के लिए सीढ़ी और अपूर्ण डाइविंग बोर्ड यथाशीघ्र लगाने के लिए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस यूनिट-44 को निर्देश दिया।
डीएम अनुज कुमार झा ने तरणताल के दोनों ओर बने दर्शक दीर्घा में शेड व रेलिंग लगाने का सुझाव दिया। दोनों अफसरों ने क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को लखनऊ खेल विभाग की तकनीकी टीम को बुलवाकर क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण कराने के साथ रिपोर्ट देने के लिए कहा। इसमें पाई गई कमियों को एक माह में दूर कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

लान टेनिस कोर्ट के निरीक्षण में कोर्ट पर बिछाई गई ड्यूरोकोड मानक के अनुसार नहीं मिली तो इसे बदलवाने का निर्देश दिया। इसके बाद एथलेटिक्स कोर्ट और सिंथेटिक हाकी मैदान का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि जो भी कमियां हैं उन्हें दूर कराएं। उन्होंने कहा कि 15 दिन में इस दूर कराने के साथ हैंडओवर लें। इस अवसर पर अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें