फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्वनीपुरम फेज-टू के घरों में घुसा बारिश व नाले का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दो दिन से हो रही बारिश के चलते श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के अश्वनीपुरम कालोनी फेज टू के घरों में नाले और बरसात का पानी घुस गया। 25 घरों की यह कालोनी जैसे जलमग्न हो गई। घरों में पानी घुसने से हलचल मच गई।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पहले शहर और कालोनी का पानी जब्ती नाले से होकर निकल जाता था लेकिन पिछले दिनों पानी के बहाव को रोक दिया गया। पानी का रूख कॉलोनी की ओर हो जाने से बारिश के साथ नाले का पानी भी कॉलोनी में भरने लगा। बताया गया कि बीच नाला बांधे जाने से पानी घरों में भरने लगा तो चीख पुकार मंच गई। आरबीसी सड़क कटने की नौबत आ गई।
यहां के लोगों का कहना है कि बीच में नगर निगम की जमीन है इस पर नाले के निर्माण से समस्या से निजात मिल सकती है।
पार्षद जगत नरायन यादव ने बताया कि प्लाटिंग के दौरान पानी का रास्ता बंध जाने से कालोनी में पानी भरा, यह लोगों के घरों में घुस गया। समस्या के निदान के लिए कालोनी के लोगों ने नगर आयुक्त को मांग पत्र दिया। श्री यादव के मुताबिक राजस्व प्रशासन के नायब तहसीलदार और कानूनगो के साथ नगर निगम की टीम ने पहुंचकर पानी के बंधे रास्ते का खुलवाया तो कॉलोनी से पानी निकलना शुरू हुआ है। नगर आयुक्त ने पानी निकासी के लिए नाले का प्रस्ताव कराने और नाला निर्माण कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें