फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 24 सितंबर तक भरे जा सकेंगे कैंपस के परीक्षा फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए छात्र-छात्राएं ऑनलाइन परीक्षा आवेदन फार्म 14 से 24 सितंबर तक भर सकेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में संस्थानों एवं विभागों को सूचित कर दिया गया है कि वे पूरित आवेदन-पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन 26 सितंबर तक करते हुए लॉगिन में उपलब्ध चालान के अनुसार परीक्षा शुल्क 28 सितंबर तक जमा कराना सुनिश्चित करें।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के आदेश के अनुपालन में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाएं होनी है।
इसमें बीटेक द्वितीय एंड, चतुर्थ, छठा एवं अष्टम सेमेस्टर, एमसीए, एमटेक रेगुलर एवं पार्ट टाइम द्वितीय एंड, चतुर्थ सेमेस्टर, एमबीए द्वितीय एंड एवं सभी ब्रांच तथा बीबीए, बीसीए द्वितीय एंड, चतुर्थ, छठा एवं आवासीय परिसर में संचालित पाठ्यक्रम एमए, एमएससी, बीलिब, एमलिब, एमएसडब्ल्यू, मॉस कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज्म, एक्सटेंशन एजुकेशन, एमटीए, एमपीएच, बैचलर ऑफ विजुअल आर्ट, बीवोक मॉस कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज्म, टूरिज्म एंड हॉस्पिलिटी, बीएससी एग्रीकल्चर आनर्स, यौगिक साइंस ऑफ थिरेपी, पीजी डिप्लोमा इन योगा एंड वैकल्पिक उपचार, एमफिल सोशल वर्क, सिंधी, हिंदी, बीवोक फैशन, फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैथ, कमेस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, बायोकमेस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, इंवायरमेंट साइंस, अंग्रेजी, गर्वनेंस इन पब्लिक पॉलिसी की मुख्य परीक्षा 2020 एवं वर्ष 2019 भूतपूर्व एवं बैक पेपर की परीक्षा होनी है।
विज्ञापन

इसी के साथ एमए इन योगा द्वितीय वर्ष 2018-19 की परीक्षाएं भी संपन्न कराई जानी है। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि पूरित आवेदन-पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन 26 सितंबर तक करते हुए परीक्षा शुल्क 28 सितंबर तक जमा कराया जाना है।
सत्यापित परीक्षा शुल्क की रसीद कॉलेजों की लॉगिन में अपलोड न किये जाने की स्थिति में जांच-पत्र एवं प्रवेश-पत्र निर्गत किया जाना संभव नहीं होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी संस्थान की होगी। परीक्षा आवेदन-पत्र एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति विवरण परीक्षा विभाग में 30 सितंबर तक अवश्य जमा कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें