फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरिंग्टनगंज में लगा 14 दिन का लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। तहसील क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज कस्बे में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देख प्रशासन ने तीन दिन के लिए लगाया गया लॉकडाउन बढ़ा दिया है। अब यहां पर चौदह दिनों तक लॉकडाउन रहेगा।
विज्ञापन

इस बीच बाजार से जुड़ी सीमा के गांव और बाजार में प्रत्येक दुकानों पर बैठने वाले व घरों में रहने वाले सदस्यों की कोरोना जांच जरूरी है। हैरिंग्टनगंज कस्बे में लगभग ढाई दर्जन के आसपास कोरोना पॉजिटिव केस निकले हैं।
जिसके बाद इस कस्बे को कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। एसडीएम अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि इस मार्केट से जुड़ी हुई सीमा चिखड़ी, सेमरा, उरुवा वैश्य, पलिया लोहानी आदि ग्राम पंचायतों के लोग बाजार में एकत्रित होते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में ज्यादा गुंजाइश बनती है कि इस वायरस का फैलाव अगल-बगल की ग्राम पंचायतों में भी हुआ होगा। ऐसे में प्रशासन की तैयारी है कि आसपास के गांवों में एक अभियान चलाकर कोरोना वायरस की जांच की जाए।
एसडीएम मिल्कीपुर ने लोगों से अपील की है कि जल्द से जल्द सारे ग्रामवासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज पर पहुंचकर कोरोना की जांच करा लें। जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके।
उन्होंने बताया कि इकट्ठे ज्यादा केस निकलने की वजह से हैरिंग्टनगंज बाजार के लिए लाकडाउन करीब 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन बढ़ने से बाजार के व्यापारियों में मायूसी छा गई है।
विज्ञापन

कई व्यापारियों ने कहा कि 14 दिन तक अब उनकी रोजी रोटी कैसे चलेगी। खासतौर से छोटे दुकानदार इस लॉकडाउन को लेकर अपनी आजीविका की समस्या से परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें