फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या का विकास केंद्र की प्राथमिकता : गंगवार

Sun, 06 Nov 2016 11:22 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
मसौधा में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का स्वागत करते भाजपाई । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास व देश का सम्मान बढ़ा है। अयोध्या-फैजाबाद का विकास, केंद्र सरकार के प्राथमिक एजेंडे में है। भाजपा की कथनी और करनी एक है। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए भाजपा ही एक मात्र विकल्प है।
विज्ञापन


वे रविवार को मसौधा के राणी सती मंदिर के प्रांगण में भाजपा के अयोध्या व बीकापुर विधानसभा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रचार में ही लगी है, उसका विकास से कोई लेना देना नहीं है। इसी कारण उत्तर प्रदेश काफी पीछे हो चुका है।

केंद्र सरकार हर वर्ग के लिए योजनाएं चला रही है, जबकि सूबे की सरकार कुछ विशेष वर्ग के लिए काम कर रही है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। 
विज्ञापन

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सपा सरकार की कार्यप्रणाली से आमजन त्रस्त हो चुके हैं।

भाजपा का वातावरण पूरे प्रदेश में बना हुआ है। भाजपा की सरकार बनने के बाद ही प्रदेश का विकास संभव है। भाजपा प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश ने कहा कि साढ़े चार वर्ष तक सपा ने जनता को ठगा है। जनता का ध्यान बंटाने के लिए पारिवारिक ड्रामा चल रहा है। जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ने सम्मेलन में आए सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें