सोहावल। रौनाही पुलिस ने गुरुवार को टोल प्लाजा पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हेलमेट वाहन में टांगकर चलने वालों को जहां गांधीगीरी दिखाते हुए पुलिस ने हेलमेट सिर में पहनाया।
वहीं हेलमेट न लेकर चलने वाले 20 वाहनों का चालान किया। उपनिरीक्षक सुनील यादव के साथ मौजूद चेकिंग दस्ते ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चार पहिया वाहनों में काली फिल्म व सीट बेल्ट और दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की चेकिंग गंभीरता से की जा रही है।