फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 22 से

Sun, 11 Mar 2018 11:38 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा का नया कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। अब परीक्षाएं 22 मार्च से होंगी। इसमें 630 महाविद्यालयों समेत विश्वविद्यालय परिसर के करीब 5.27 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने 12 मार्च से परीक्षाएं कराने की घोषणा की थी, परंतु प्रयोगात्मक परीक्षा के संपन्न न होने व परीक्षा केंद्रों का निर्धारण न होने से टाल दी गई थी।
विज्ञापन


अब शनिवार देर शाम को कुलपति की सहमति के बाद रविवार को नए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट (एचटीटीपी://डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू.आरएमएलएयू.एसी.इन) पर नए परीक्षा कार्यक्रम को छात्र देख व अपलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा 23 मई तक चलेगी। कुलपति के निर्देशानुसार नई स्कीम में कम छात्र संख्या वाले विषयों की परीक्षाएं पहले और अधिक छात्र संख्या वाले विषयों की परीक्षाएं बाद में संपन्न होगी।

स्कीम में खास यह है कि परीक्षा अवधि के दौरान बहुत गैपिंग नहीं दी गई है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से फैजाबाद, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी, लखनऊ, अंबेडकरनगर, गोंडा और बहराइच के 630 महाविद्यालय संबद्ध है। इस वर्ष की परीक्षा में कुल 5 लाख 27 हजार छात्र-छात्राएं सम्मिलित हो रहे हैं। पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने 12 मार्च से परीक्षाएं कराने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


परंतु प्रयोगात्मक परीक्षा के संपन्न न होने व परीक्षा केंद्रों का निर्धारण न हो पाने से तिथि टाल दी गई थी। शनिवार देर शाम को कुलपति की सहमति के बाद नए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। बीए की परीक्षाएं 22 मार्च को गृह विज्ञान व मध्यकालीन इतिहास के साथ शुरू होगी। यह परीक्षाएं 47 दिन में 200 से अधिक प्रश्न पत्रों के साथ समाप्त होगी।

इसी के साथ बीएससी की परीक्षाएं भी 22 मार्च से फिजिक्स विषय के साथ शुरू होकर आखिर में कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय पर 23 मई को संपन्न होगी। बीएससी की परीक्षा के दौरान कुल 39 दिनों में कुल 117 प्रश्नपत्र होंगे। इसके साथ बीकॉम की परीक्षा 23 मार्च से शुरू होगी। कम विषयों के चलते यह परीक्षा 18 अप्रैल को ही समाप्त हो जाएगी। आठ दिन चलने वाली बीकॉम की परीक्षा में 14 प्रश्नपत्र होंगे।

अवध विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसएल पाल के अनुसार वर्ष 2018 की मुख्य परीक्षा तीन पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह से 7 से 10 बजे, दूसरी पाली पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक और तीसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 3:00 बजे से शाम 6:00 तक होगी। उन्होंने बताया है कि विशेष परिस्थितियों में प्रश्नपत्रों के क्रम में परिवर्तन किया जा सकता है।

कुलपति की ओर से परीक्षाओं के बदले गए पैटर्न पर 1.85 परीक्षार्थियों को वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र मिलेंगे। साथ ही इनको ओएमआर सीट भी दी जाएगी। इस बार स्नातक प्रथम वर्ष और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए शिक्षण से लेकर परीक्षा पैटर्न प्रतियोगिता के तर्ज पर बदला गया है। इस दायरे में आने वाले स्नातक वर्ग के छात्रों की स्कीम तो घोषित हो गई, मगर अभी 85 हजार स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों की स्कीम आनी बाकी है। बता दें कि कुलपति मनोज दीक्षित ने परीक्षा के पैटर्न को बदले की हिदायत दी थी, जिसके तहत इस परीक्षा में पहली बार वस्तुनिष्ठ प्रश्न और ओएमआर शीट का प्रयोग किया जा रहा है।   

अवध विश्वविद्यालय ने एक बार फिर से परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा तो कर दी है लेकिन अभी तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं हो पाया है। साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षाओं का भी दौर जारी है। दूसरी ओर प्राचार्य विहीन महाविद्यालयों में अनुमोदन की प्रक्रिया का कार्य पूर्ण हो चुका है। लगभग 270 परीक्षा केंद्र बनाए जाने की योजना है। जानकारों के अनुसार सोमवार या मंगलवार तक कुलपति मनोज दीक्षित की अंतिम सहमति के बाद परीक्षा केंद्रों की भी घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद ही छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र मिलने की प्रक्रिया आरंभ होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें