फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : पकड़ी सामूहिक नकल

Sat, 25 Mar 2017 10:31 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को द्वितीय पाली में एसडीएम मिल्कीपुर ने राजकीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज पिठला में सामूहिक नकल पकड़ी है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक  व 9 कक्ष निरीक्षकों को हटाने का आदेश दिया है साथ ही इस परीक्षा केंद्र को निरस्त करने व केंद्र व्यवस्थापक का वेतन रोकने की संस्तुति की है मालूम हो कि शनिवार को हाईस्कूल उर्दू, सिंधी, गुजराती, मराठी, नेपाली एवं इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान तथा द्वितीय पाली में इंटर का रसायन विज्ञान एवं बही खाता व लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा थी ।
विज्ञापन


एसडीएम पंकज सिंह ने दूसरी पाली में पिठला विद्यालय मेें छापा मारा तो चार कमरों में सामूहिक नकल हो रही थी। नकल कराने में कक्ष निरीक्षकों की ही भूमिका पाई गई एसडीएम ने इसकी सूचना फोन पर डीएम को दी। जिस पर डीएम ने कार्रवाई का आदेश दिया।

एसडीएम ने केंद्र व्यवस्थापक डॉ. रमेश कुमार मिश्रा का वेतन रोकने व उन्हे हटाने की संस्तुति के साथ इस विद्यालय को दोबारा परीक्षा केंद्र न बनाने की संस्तुति की है। एसडीएम पंकज सिंह ने कहा कि इसकी विस्तृत रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन


वहीं मंडलीय कंट्रोल रूम के मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि जनपदीय सचल दल ने जाफर मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज जगनपुर में एक कक्ष निरीक्षका को कार्य शिथिलता के कारण कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें