फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 22 तक भरे जा सकेंगे स्नातक व परास्नातक सम सेमेस्टर परीक्षा फार्म

Thu, 11 May 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षाएं जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से होगी। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल की संस्तुति के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी। इसके तहत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं 22 मई तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन

भरे गए परीक्षा फॉर्म 23 मई तक ही महाविद्यालयों में जमा होंगे। उक्त तिथि तक ही महाविद्यालयों को परीक्षा फॉर्म में संशोधन के साथ उसे सत्यापित भी करना होगा। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बीए. बीएससी, बीकॉम एवं एमए,एमएससी, एमकॉम की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में कराने की तैयारी है।
छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम विश्वविद्यालय की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट आरएमएलएयू एग्जाम डॉट इन पर जाकर पूर्व सेमेस्टर का अनुक्रंमाक अंकित करना होगा। उसके उपरांत परीक्षा फॉर्म को भरने के बाद दो प्रतियों में परीक्षा फॉर्म की प्रिंट निकलवाने के साथ एक प्रति संबंधित महाविद्यालय में 23 मई तक जमा करना होगी। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरते समय त्रुटि होने पर महाविद्यालय द्वारा संशोधन किया जाएगा। यदि किसी महाविद्यालय द्वारा त्रुटिपूर्ण परीक्षा फॉर्म सत्यापित किया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी महाविद्यालय की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें