फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मतदाताओं को बांट रहे थे देसी शराब, 95 शीशी बरामद

Thu, 11 May 2023 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर, अयोध्या। नगर पंचायत चुनाव में मतदाताओं को शराब वितरित किए जाने की सूचना पर कोतवाली बीकापुर पुलिस ने बुधवार को नगर पंचायत सीमा से सटे बछरामपुर गांव के निकट एक नलकूप के पास दो गत्ते में रखी 95 शीशी देसी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार पिता-पुत्र एक उम्मीदवार के लिए यह शराब मतदाताओं को वितरित कर रहे थे। हालांकि पुलिस को देखकर वह मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक रानू चौधरी ने पाउच पर बारकोड को स्क्रैच कर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि बरामद शराब किसी सरकारी ठेके की है, इसे कहां से खरीदा गया, इसका पता लगाया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार राय ने बताया कि उक्त शराब एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए बांटी जा रही थी। पुलिस ने आरोपी नलकूप के मालिक जाकिर हुसैन, उनका पुत्र अफसर हुसैन व एक अज्ञातके खिलाफ आबकारी एक्ट एवं चुनाव आचार संहिता उल्लंघन करने का केस दर्ज किया है। बरामद की गई शराब को सीज कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बरामद हुई शराब किस उम्मीदवार की है इसकी अभी जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें