फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: छह केंद्रों पर पांच विषयों की परीक्षा आज

Wed, 28 Jun 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सभागार में 28 जून को होने वाली पांच विषयों की प्रवेश परीक्षा को लेकर कुलसचिव उमानाथ, प्रवेश समन्वयक प्रो. विनोद श्रीवास्तव व प्रवेश समिति के सदस्यों की उपस्थिति में केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों के साथ बैठक हुई। समन्वयक प्रो. विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि 28 जून को परिसर के छह केंद्रों पर पांच विषयों की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों एवं केन्द्र अध्यक्षों की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा की पारदर्शिता बनाये रखने के लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं। दोनों पालियों की परीक्षा में 4365 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि आवासीय परिसर के सभी केन्द्रों पर शुचिता के साथ परीक्षा कराई जायेगी। सघन तलाशी के उपरांत ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जायेगा। केन्द्र पर इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स व मोबाइल प्रतिबन्धित रहेंगे। प्रो. शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा परिसर के चार केन्द्रों पर एमएड, एलएलएम, बीफॉर्मा की परीक्षा होगी।
एमएड की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक व अन्य विषयों की परीक्षा 9 से 11 बजे तक होगी। वही द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए छह केन्द्र बनाये गए है। जिसमें एलएलबी व डीफॉर्मा की परीक्षा दोपहर दो बजे से चार तक बजे तक होगी। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 12 पर्यवेक्षक तैनात किए गए है। बैठक में प्रो. फारूख जमाल, प्रो. अनूप कुमार, उपसमन्वयक प्रवेश डॉ. अनिल कुमार, डॉ. वंदना रजंन, डॉ. नीलम यादव, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. कपिल राना, डॉ. विमल कुमार यादव, डॉ. अजय कुमार शुक्ला, डॉ. अंकुर श्रीवास्तव, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. मोहन चन्द्र तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें