अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक 29 व 30 जून को होने जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र बुधवार देर शाम तक अयोध्या पहुंच जाएंगे।
वे दो दिन तक अयोध्या में रहकर मंदिर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही प्रगति की समीक्षा करेंगे और भावी योजनाओं पर भी मंथन होगा। राम मंदिर की भूतल का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब प्रथम तल के निर्माण की तैयारी चल रही है। साथ ही यात्री सुविधाएं विकसित करने का काम भी जोरों पर है। नृपेन्द्र मिश्र दो दिवसीय बैठक में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों पर चर्चा कर सकते हैं।